Canada News: कनाडा अगर भारत से पंगा लेता है, तो क्या होगा? जाने कितना ताकतवर है कनाडा, कितनी ताकवर है ट्रूडो की आर्मी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 27 Dec 2023

कनाडा। Canada News, What will happen if Canada messes with India: कनाडा और भारत के तल्ख हुए रिश्ते के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। खालिस्तानी आतंकवादियों के हिमायती बने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की इसी कारण दुनिया में लोकप्रियता भी घटी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

खालिस्तानी आतंकवादियों को बचाने के लिए भारत से विवाद मोल लेने वाले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता तो घटी ही है, कनाडा की भू रणनीतिक महत्वकांक्षाओं को भी तगड़ा झटका लगा है। कनाडा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक बड़ी शक्ति बनने का ख्वाब देख रहा था, लेकिन अब उसका ख्वाब धरा का धरा रह गया है।

कनाडा नाटो सदस्य देश है

कनाडा नाटो सदस्य देश है। वह हर साल अरबों बिलियन डॉलर अपनी सेना पर खर्च करता है। हाल ही में भारत के साथ विवाद के बाद कनाडा की भू राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को झटका लगा है। ऐसे में जानें कि कनाडा की सेना कितनी ताकतवर है।

कनाडा 27वें नंबर पर

ग्लोबल फायर पावर की 2023 की रैंकिंग के अनुसार, 145 देशों की सूची में कनाडा 27वें नंबर पर है। कनाडा की तीनों सेनाओं में कुल 94500 सैनिक हैं। इसके अलावा रिजर्व सैनिकों की संख्या 19000 है। कनाडा की सेना में कुल टैंकों की संख्या 82 है। वहीं, कुल वाहनों की तादाद 31852 है।

6 टैंकर एयरक्राफ्ट की फ्लीट

कनाडा की वायु सेना में कुल विमानों की संख्या 376 है। इनमें से 63 लड़ाकू विमान और 28 ट्रांसपोर्ट विमान हैं। कनाडा की वायु सेना में अटैक हेलीकॉप्टरों की संख्या 120 है। उनके पास 6 टैंकर एयरक्राफ्ट की फ्लीट भी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कनाडा की नौसेना में कुल युद्धपोतों की संख्या 61 है। इनमें 12 फ्रिगेट और 12 पेट्रोल शिप भी शामिल हैं। कनाडा की नौसेना में कुल पनडुब्बियों की संख्या 4 है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *