Jalandhar News: जालंधर के सुविधा सेंटर पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का समान चुरा चोर हुए रफूचक्कर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आए दिन चोरी और लूट की वारदातें सामने आती रहती है। आए दिन कोई न कोई चोरी या लूट होती ही रहती है। ऐसा ही एक मामला अब जालंधर के सुविधा सेंटर से सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

खबर है कि चोरों ने सुविधा सेंटर पर अपना धावा बोला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने जालंधर स्थित लंबा पिंड के सुविधा सेंटर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने वहां से लाखों का समान चुरा लिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यहां हम आपको बता दे कि यह वहीं सुविधा सेंटर है यहां कुछ दिन पहले ही चोरों ने अपना हाथ साफ किया था और अभी फिर उसी सुविधा सेंटर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार चोर 16 बैटरियां, डी.वी.आर. और जरनेटर चालू करने वाली बैटरी चुरा कर ले गए हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

वहीं जब कर्मचारियों आज सुबह ड्यूटी पर आए तो उन्होंने देखा कि सारा समान बिखरा हुआ है जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *