Punjab News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एजैंट ने लिए 17 लाख रुपए, युवकों ने की लूटने की कोशिश, मैनेजर को गोली मारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। खबर है कि अमृतसर में मजीठा रोड स्थित होटल में पैसों के लिए झड़प के दौरान मैनेजर को गोली मार दी गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अमृतसर के मजीठा रोड पर स्थित जेके होटल में फरीदकोट का रणदीप कुमार और उत्तराखंड का रोहित सिंह 2 दिन से रह रहे थे। दोनों ही मोहाली में इमिग्रेशन का काम करते हैं। दोनों ने दुबई में रहते जतिंदर सिंह के साथ मिलकर उतराखंड के ही एक युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 25 लाख में बात की थी।

ऑस्ट्रेलिया भेजने वाले युवाओं को दिल्ली भेजा

ऑस्ट्रेलिया भेजने वाले युवाओं को दिल्ली भेजा जा चुका था। उसके बाद जतिंदर सिंह की ओर से टिकट करवाने और वीजा देने से पहले रुपयों की मांग की गई थी। वही रुपए देने के लिए रणदीप कुमार और रोहित सिंह ने 16 से 17 लाख रुपए निकाले। जिसे लेने के लिए होटल में जतिंदर सिंह की ओर से अपने भाई रविंद्र सिंह उर्फ रिक्की को भेजा।

होटल के कमरे में उन्होंने रुपए गिने

रविंद्र सिंह अपने साथ अन्य तीन लोगों को लेकर आया। पहले होटल के कमरे में उन्होंने रुपए गिने। फिर रणदीप और रोहित को बाहर से दरवाजा बंद करके पैसे लेकर भागने लगे। उन्होंने कमरे से ही शोर मचाया जिसे सुनकर होटल के मैनेजर मनरूप सिंह और अन्य तीन लोगों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिस दौरान ही आरोपियों ने गोली चला दी और वो गोली मनरूप सिंह के हाथ पर लग गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि रविंद्र सिंह सहित तीन अनजान लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों की तलाश जारी है और जल्दी ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि मामले की तफ्तीश में मदद मिल सके।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *