Punjab School News: पंजाब में स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab School News: पंजाब के स्कूलों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब पंजाब के हर स्कूल में अब वाईफाई (WiFi) है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हरजोत बैंस ने कहा कि 31 मार्च 2024 तक हर स्कूल में वाई-फाई (WiFi) होगा। उन्होंने कहा कि यह समय सीमा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी थी और उसी के अनुसार काम किया जा रहा है। इससे स्कूलों को धीमे इंटरनेट और सिग्नल न होने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को वाईफाई कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इसलिए काम शुरू कर दिया गया है। इससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को फायदा होगा। इसके साथ ही उन्होंने नए शिक्षकों की भर्ती की भी घोषणा की है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि अब कोई भी छात्र नीचे नहीं बैठेगा।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो छात्र बीमारी, घर पर जरूरी काम या किसी अन्य कारण से स्कूल नहीं जा पाएंगे, वे घर पर ही कक्षा में शामिल हो सकेंगे या छात्रों को ऑनलाइन होमवर्क मिलेगा। विभाग ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *