Study in Canada: कनाडा के इस कॉलेज में पढ़ते है सबसे ज्यादा भारतीय, इंग्लिश की जगह यहां चलती है हिंदी और पंजाबी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, कनाडा। Study in Canada: आज के समय में पंजाब के लोगों की पहली पसंद कनाडा बना हुआ है। पंजाब के ज्यादातर छात्र कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहते है युवा कनाडा के बेहतरीन संस्थानों से पढ़ने का मौका ढूंढते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पढ़ाई के लिए विदेश जाने की बात आती है तो भारतीय स्टूडेंट्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर कनाडा को ही रखते हैं। वहीं भारीतय छात्रों के कनाडा को पंसद करने की कई वजहें हैं। जैसे कि बाकि देशों के मुकाबले सस्ता होना, कागजी औपचारिकताएं आसानी से पूरा होना आदि।

जीवन की गुणवत्ता शानदार

बता दें कि बेहतर जिंदगी जीने के लिए कनाडा से दूसरी कोई ओर जगह नहीं है। आज के समय में कनाडा को सबसे बेहतर जगह माना जाता है। इसका मुख्य कारण एक और भी है कि यहां के जीवन की गुणवत्ता शानदार होती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अमेरिका की यूएस न्यूज बेस्ट कंट्री रैंकिंग के अनुसार क्वालिटी ऑफ लाइफ के लिहाज से स्वीडन और डेनमार्क के बाद कनाडा दुनिया का तीसरा देश है, जहां आर्थिक स्थायित्व, वेतन समानता, सुरक्षा, अच्छी सुरक्षा जैसे कई कारण, यहां के जीवन की गुणवत्ता को शानदार बनाते हैं।

इस कॉलेज में 80 फीसदी तक इंडियन

कनाडा के सुदूर इलाके में एक ऐसा कॉलेज आजकल चर्चा में है जिसमें पढ़ने वाले स्टूडेंट्स में से 80 फीसदी तक इंडियन हैं। कनाडा का यह कॉलेज ओंटारियो के एक सुदूर शहर टिमिन्स में है। इसका नाम नॉदर्न कॉलेज है। न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस कॉलेज के बारे में कनाडा के लोग भी कम ही जानते हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इस कॉलेज तक शहर से पहुंचने में काफी टाइम लगता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि टोरंटो यह कॉलेज आठ घंटे की दूरी पर है। यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स में से 80 फीसदी से अधिक इंडियन हैं। यहां के कैफेटेरिया में इंग्लिश की जगह पर हिंदी, पंजाबी और गुजराती ज्यादा सुनाई पड़ती है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *