WhatsApp Web: WhatsApp वेब यूजर्स को जल्द मिलने जा रहा है ये नया फीचर, जाने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। WhatsApp Web: सोशल मीडिया कंपनी WhatsApp जल्द ही अपने वेब वर्जन में यूजर्स को एक नया फीचर देने जा रही है। दरअसल, कंपनी वेब यूजर्स को स्टेटस शेयर करने का विकल्प देने जा रही है, जिससे आप बिना फोन खोले ही लैपटॉप या डेस्कटॉप से उपयोगी चीजें पोस्ट कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

व्हाट्सएप आपको टेक्स्ट और मीडिया दोनों का विकल्प देगा। यह अपडेट फिलहाल कुछ व्हाट्सएप वेब बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। निकट भविष्य में कंपनी इसे सभी वेब यूजर्स के लिए जारी कर सकती है। आपको बता दें कि वेब की तरह डेस्कटॉप ऐप वर्जन में भी स्टेटस शेयर करने का कोई विकल्प नहीं है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

संभव है कि कंपनी निकट भविष्य में यह सुविधा भी उपलब्ध करा सकती है। इस अपडेट की जानकारी व्हाट्सएप के विकास पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo द्वारा साझा की गई है। अगर आप भी व्हाट्सएप के सभी नए फीचर्स सबसे पहले पाना चाहते हैं तो कंपनी के बीटा प्रोग्राम के लिए इनरोल कर सकते हैं।

व्हाट्सएप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा

व्हाट्सएप मोबाइल, डेस्कटॉप, वेब और आईपैड के लिए बीटा संस्करण पेश करता है। व्हाट्सएप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है जो निकट भविष्य में यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी जल्द ही यूजरनेम फीचर को रोलआउट करेगी। इसकी मदद से आप बिना नंबर के भी व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को जोड़ पाएंगे।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

कंपनी एंड्रॉइड ऐप के इंटरफेस में भी बदलाव करने जा रही है। जल्द ही आपको आईफोन की तरह सभी विकल्प ऊपर की बजाय नीचे मिलेंगे। हाल ही में व्हाट्सएप ने यूजर्स को वॉयस नोट्स के लिए व्यू वन जैसा फीचर दिया है। इससे आप अपनी आवाज को केवल एक बार सुनने के लिए सेट कर सकते हैं।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *