डेली संवाद, जालंधर। America News: विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में पंजाब की युवा पीढ़ी को अपने तरफ खिंच लिया है। विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के युवक की अमेरिका में मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम सुखविंदर सिंह सोनू बताया जा रहा है।
साल 2019 में सुखविंदर गया था अमेरिका
बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सोनू की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई है। सुखविंदर सिंह सोनू जालंधर के भोगपुर नजदीक गांव भटनूरा का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सुखविंदर सिंह साल 2019 में रोजी रोटी कमाने के लिए अमेरिका गया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
वहीं मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं परिवार वालों ने पंजाब सरकार और विदेश के संगठनों और संस्थानों को बेटे को शव को भारत लगाने के लिए मदद की गुहार लगाई है ताकि वह आखिरी बार बेटे का चेहरा देख सके।