Chandigarh News: पुलिस नाके पर BMW कार चैकिंग के लिए रोका, लड़की ने किया हंगामा, साथ बैठे लड़के ने कहा- मैं सीएम का बेटा

Daily Samvad
2 Min Read
traffic-police
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 28 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh News: पुलिस नाके पर कार चला रही महिला को रोकने के बाद जमकर हंगामा हुआ। महिला ड्राइवर और उसके साथियों ने बैरिकेड्स फेंक दिए और पुलिस जवानों के साथ गाली गलौज की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

चंडीगढ़ के सुखना लेक के पास पुलिस ने एक कार रोकी। कार को एक महिला चला रही थी। महिला के साथ बैठे एक युवक ने खुद को चीफ मिनिस्टर का बेटा बताया था। चंडीगढ़ पुलिस मामले में अब इस एंगल से भी जांच कर रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बीएमडब्ल्यू गाड़ी नाके पर रोकी

पुलिस के सीनियर कॉन्स्टेबल अमित कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित पुलिस थाने में शिकायत दी है कि उन्होंने सुखना लेक पर रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का नाका लगा रखा था। इस दौरान करीब रात को 12:00 बजे एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी नाके पर आयी।

बीएमडब्ल्यू पर जाली नंबर लगा

उन्होंने गाड़ी को जाने दिया। लेकिन कुछ देर बाद वह गाड़ी दोबारा से वापस आ गई। उस कार को चेकिंग के लिए रोका तो महिला ड्राइवर ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने कॉन्स्टेबल अमित कुमार की शिकायत पर हिमाचल नंबर बीएमडब्ल्यू कार के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसमें उसने गाड़ी का नंबर HP 03B 0003 बताया है। जबकि वाहन एप पर यह गाड़ी नंबर बीएमडब्ल्यू की जगह इनोवा का दिख रहा है। चंडीगढ़ पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बीएमडब्ल्यू पर कोई जाली नंबर तो नहीं लगाया गया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *