डेली संवाद लुधियाना Crime News: पंजाब में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के लुधियाना में एक अब चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है।
पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
डाबा में रहने वाली बच्ची से उसी के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को अपने कमरे के बेड में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। देर शाम को जब परिवार बच्ची को ढूंढ रहा था तब उसका शव पड़ोसी के कमरे में पड़ा मिला।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इसके बाद सभी आला अधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दरअसल, बापू मार्किट के पास रहने वाली चार साल की बच्ची सुबह घर के बाहर खेल रही थी।
अचानक वह लापता हो गई। परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिवार को पता चला कि अंतिम बार बच्ची को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ देखा गया था।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
जब उसके कमरे में गए तो वहां ताला लगा हुआ था और युवक वहां पर नहीं था। जब उसका कमरा खोलकर देखा गया तो अंदर बेड में बच्ची की अर्धनग्न लाश पड़ी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी थी।









