डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के डीसी विशेष सारंगल ने रक्तदान कर जान बचाई है। गुरुवार को 85 साल की एक महिला को बी-नेगेटिव (B-) खून की जरूरत थी लेकिन शहर भर में इस ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं था।
इसकी जानकारी मिलते ही जालंधर के डीसी विशेष सारंगल खुद रक्तदान करने अस्पताल पहुंच गए। इस तरह उन्होंने समय पर रक्तदान कर उक्त महिला की जान बचा ली। महिला को गुरु रविदास चौक के नजदीक घई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
आंतरिक रक्तस्राव के कारण उन्हें बी-नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी। यह एक दुर्लभ ब्लड ग्रुप है और बहुत कम लोगों में यह ब्लड ग्रुप होता है। डॉक्टरों की टीम ने काफी देर तक पूरे शहर में इस ब्लड ग्रुप के लोगों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
इसके लिए डॉक्टरों ने इंटरनेट पर ब्लड ग्रुप उपलब्ध कराने की अपील की। जब डी.सी को पता चला तो वह खुद रक्तदान करने अस्पताल पहुंच गए। इससे उक्त महिला की जान बच गई। महिला की जान अब खतरे से बाहर है। डिप्टी कमीश्नर के इस कार्य की पूरे शहर में सराहना हो रही है।