डेली संवाद, कर्नाटक। Viral News: कर्नाटक से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में एक घर से 5 लोगों के कंकाल मिले है जिसने सबको हैरान कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में चित्रदुर्ग के जेल रोड स्थित एक घर के अंदर 5 लोगों के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जांच मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा ले नमूने एकत्र किए है।

पांचों ने तीन साल पहले की आत्महत्या
पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक इन पांचों ने तीन साल पहले आत्महत्या कर ली होगी। जानकारी के मुताबिक यह घर एक सेवानिवृत्त PWD कार्यकारी अभियंता जगन्नाथ रेड्डी का था। वह अपनी पत्नी प्रेमक्का और बेटी त्रिवेणी और बेटों कृष्णा रेड्डी और नरेंद्र रेड्डी के साथ रहते थे।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
बताया जा रहा है कि इस घटना के बारे में तब पता चला जब कुछ लोगों ने घर के दरवाजे पर एक खोपड़ी देखी। जिसके बाद वहां के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घर में प्रवेश करने के बाद पांच आंशिक रूप से विघटित शव देखे।








