डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर है। पठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंद्र पाल भोआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माइनिंग विभाग के आफिसरों के साथ विवाद के बाद भोआ की गिरफ्तारी हुई है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल भोआ की माइनिंग आफिसरों के साथ तू-तू,मैं मैं हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा है। भोआ पर माइनिंग साइट पर पहुंची टीम के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में उक्त पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।
पठानकोट में नाजायज माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई
नाजायज माइनिंग पर पंजाब की मान सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पठानकोट में नाजायज माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ को गिरफ़्तार कर लिया है। जोगिंदर पाल पर नाजायज़ माइनिंग करवाने का आरोप लगे हैं।

विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार किया
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अवैध खनन में लिप्त पाए जाने के बाद भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार और अवैध कृत्यों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की पुष्टि की है।
रावी नदी के पास पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ की पत्नी के स्वामित्व वाली क्रशर साइट पर नाजायज माइनिंग पकड़ी गई। मौके पर एसडीओ माइनिंग पहुंचे हुए थे। जिन्होंने पॉकलेन मशीनों और टिप्परों के जरिए भारी मात्रा में खनन की पुष्टि की।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जोगिंदर पाल भोआ ने कानूनी प्रक्रिया में भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की। लेकिन प्रशासन ने उन्हें और उनके एक सहयोगी सुरजीत सिंह उर्फ लाडी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर भी बरामद किया गया है।






