Punjab Weather Update: कोहरे और ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने पंजाब में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है और कोहरे का प्रकोप जारी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह भी हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी कोहरा जारी रहेगा। पंजाब की बात करें तो पंजाब में भी शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही रविवार को ठंड बढ़ने की भी संभावना है। 31 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और 1 जनवरी 2024 के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के 16 जिले अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर और पटियाला बेहद घने कोहरे से प्रभावित रहेंगे।

घने कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ रही

हरियाणा की बात करें तो राज्य में घने कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ रही है। मौसम विभाग का मानना ​​है कि रविवार को कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है।लेकिन आगे फिर घना कोहरा छाएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक राज्य के ज्यादातर शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *