America-Punjab News: अमेरिका में बैठ कर पंजाब में ड्रग तस्करी, पुलिस ने 133 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 562 शब्द|📅 31 Dec 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। America-Punjab News: अमेरिका में रहकर पंजाब में ड्रग तस्करी करवाने वाले गैंग का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पंजाब की अमृतसर पुलिस ने इस बड़े गैंग का भंडाफोड़ करते हुए इनके पास से 133 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

अमृतसर पुलिस ने इस ऑपरेशन में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनके पास से 133 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए लोगों से 7 पिस्तौल और 23 लाख रुपए की ड्रग-मनी भी पकड़ी गई है। इस रैकेट का सरगना मनप्रीत उर्फ मन्नू महावा अमेरिका में बैठा है।

अमेरिका में बैठे अपने बॉस मन्नू महावा के संपर्क में

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की। डीजीपी के मुताबिक, शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सीधे अमेरिका में बैठे अपने बॉस मन्नू महावा के संपर्क में थे और पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में उसकी डिलीवरी कर रहे थे।

डीजीपी के अनुसार, यह गैंग जिनके जरिये पाकिस्तान से ड्रग मंगवाता था और आगे जिस लिंक के जरिये सप्लाई करता था, उसकी जांच की जा रही है। अमृतसर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस संबंध में आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इसका खुलासा किया है।

हथियार तस्करी से जुड़े मॉड्यूल का पता चला

गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को अमेरिका में बैठे ड्रग स्मगलर मनप्रीत उर्फ मन्नू महावा की ओर से ऑपरेट किए जा रहे नशीली दवाओं और हथियार तस्करी से जुड़े मॉड्यूल का पता चला था। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि मन्नू महवा ने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है जिसे उसके गैंग के लोग डिलीवर करने जा रहे हैं।

इस सूचना के बाद अमृतसर के डीसीपी हरप्रीत मंडेर, एडीसीपी 3 अभिमन्यु राणा और एसीपी सेंट्रल सुरिंदर कुमार की मॉनिटरिंग में सीआईए स्टाफ-3 की टीम ने अमृतसर शहर के इस्लामाबाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान रैकेट से जुड़े दो लोगों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह हेरोइन लेने आने वाली पार्टी का इंतजार कर रहे थे।

पकड़े गए आरोपी अमृतसर के

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर के अनुसार, मन्नू ने इन आरोपियों को एक घर भी लेकर दे रखा था जिसमें खुफिया अलमारियां बनी हुई थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी अमृतसर जिले के ही रहने वाले हैं इनमें से एक की पहचान संदीप सिंह उर्फ लाडी के रूप में हुई जो अमृतसर शहर के गुरु की वडाली इलाके का रहने वाला है।

19 किलो हेरोइन, 23 लाख रुपये की ड्रग-मनी बरामद

उसके दूसरे साथी का नाम रोशन है जो अमृतसर देहाती पुलिस के घरिंडा थाने के तहत आते हेर गांव का रहने वाला है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, पुलिस को इनसे 19 किलो हेरोइन और 23 लाख रुपये की ड्रग-मनी के अलावा 7 पिस्तौल भी मिले।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इनमें एक 9एमएम ग्लॉक, तीन .30 बोर और तीन .32 बोर के पिस्तौल हैं। इनसे पाकिस्तान की स्टैंप वाली गोलियां, रुपए गिनने की मशीन और ड्रोन भी बरामद हुआ। इसके अलावा इन दोनों से एक कार भी मिली जिसमें वह हेरोइन की खेप सप्लाई करते थे।

पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में जबरदस्त मारपीट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *