Jalandhar News: जालंधर में बड़ा कांड, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 2 जवान बेटियां भी शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 31 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी सनसनीखेज खबर आ रही है। जालंधर के आदमपुर से में दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। आदमपुर में एक व्यक्ति ने पहले चार लोगों की गला घोट कर हत्या कर दी और फिर दुख फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

साल की आखिरी रात बड़ा कांड

घटना के बारे में 2023 के आखिरी दिन देर रात पता चला। क्राइम सीन पर जांच के लिए थाना आदमपुर की पुलिस पहुंच गई है। पूरे परिवार की मौत के बाद गांव ड्रोली खुर्द में मातम पसरा हुआ था।

दो बेटियों समेत इनकी मौत

जानकारी के मुताबिक गांव ड्रोली खुर्द के रहने वाले मनमोहन सिंह पुत्र आत्म सिंह (55) ने पत्नी सरबजीत कौर, उनकी 2 बेटियां ज्योति (32) और गोपी (31), ज्योति की बेटी अमन (3) की गला घोटकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। आसपास के लोगों के मुताबिक मनमोहन सिंह पिछले काफी समय से कर्ज से परेशान था।

कर्जे से परेशान था

जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। सभी की मौत होने की पुष्टि थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह ने की है। उन्होंने कहा मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *