Jalandhar News: जालंधर में पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में मारपीट, जमकर हंगामा, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 31 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नाजायज संबंधों के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर लड़ाई हुई। लड़ाई इतनी बढ़ी की पति-पत्नी ने आपस में मारपीट की और इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंच गए। सिविल अस्पताल में भी जमकर हंगामा हुआ।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

मामला जालंधर के बस्ती दानिशमंदा का है। बस्ती दानिशमंदा के एक परिवार में देर शाम अचानकर हंगामा शुरू हो गया। मोहल्ले के लोग जबतक झगड़ा शांत करवाते, पति-पत्नी एक दूसरे पर कई हमला कर चुके थे। पत्नी ने हंगामा करते हुए कहा कि उसके पति का दूसरी लड़की के साथ चक्कर है।

दूसरी लड़की के साथ नाजायज संबंध

पत्नी का आरोप था कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की के साथ नाजायज संबंध है, जिससे उसे मारता पीटता है। आज भी इसी बात को लेकर मारपीट हुई। पत्नी ने कहा कि उसे चार साल शादी को हो गए हैं, एक बच्चा भी है, बावजूद उसके पति उसके साथ मारपीट करता है।

पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध

उधर, पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ बातचीत करती है। जिससे उसकी पत्नी अक्सर घर छोड़कर गायब हो जाती है। पति ने आरोप लगाया कि आज फिर जब पत्नी से उसके बारे में पूछताछ की तो वह लड़ने लगी। यही नहीं, पत्नी ने उस पर हमला भी कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लड़ाई के बाद पति-पत्नी को मोहल्ले के लोग लेकर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। यहां भी पति पत्नी के बीच जमकर हंगामा हुआ। सिविल अस्पताल के बाहर एक दूसरे पर दोनों फिर से नाजायज संबंध होने के आरोप लगाए।

पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में जबरदस्त मारपीट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *