PIMS News: पिम्स में एकेटेसी-2023 नामक फेस्ट का किया गया आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। PIMS News: पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) में एकेटेसी-2023 (ECSTASY-2023) नामक फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पधाएं करवाईं गई। इनमें फेस पेंटिंग, रंगोली, ट्रेजर हंट, मेंहदी, स्मोकलेस कुकिंग, बेस्ट आउट आफ वेस्ट, रील्स एंड मीम्स, मेडिकल क्विज, मेडिकल स्पेलबी, बाँलीवुड क्विज, कामेडी नाइट, म्यूजिक, डांस की प्रतिस्पाधाएं हुईं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके अलावा मिस्टर एंड मिस एएकेटसी निकाले गए। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह, एग्जेक्टिव डायरेक्टर डॉ. कंवलजीत सिंह, डायरेक्टर प्रिंसीपल डॉ. राजीव अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने इस फेस्ट का आयोजन कर सभी को अपने टेलेंट का कायल कर दिया है।

बच्चों में टीम भावना का होता विकास

वह विद्यार्थियों का जहां दिल से स्वागत करते है, वहीं विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई भी देते हैं। ऐसे आयोजन उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करने में मददगार होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चे के अंदरूनी विकास में भी सहायक होती हैं और बच्चों में टीम भावना का भी विकास करती हैं।

उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी एकेटेसी- 2023(ECSTASY-2023) काफी सफल रहा। पिम्स के एग्जेक्टिव डायरेक्टर डॉ. कंवलजीत सिंह ने कहा कि हमारे मेहनती स्टाफ की बदौलत एकेटेसी- 2023 (ECSTASY-2023) करवाना संभव हुआ और सफल भी हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह विद्यार्थियों में खुद सक्ष्म बनने का बल मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा कि आज कल विद्यार्थियों में पढ़ाई का बोझ इतना बढ़ गया है कि अपने लिए समय ही नहीं मिल पाता। लेकिन ऐसे समारोह करवाने से विद्यार्थी अपने आप को तरोताजा महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि प्रतियोगिता को जीतना ही लक्ष्य होना चाहिए। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करना भी जरूरी होता है और आज इन बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया है।

हमारा मकसद पढ़ाई के साथ इस प्रकार की गतिविधियां भी करवाना

डायरेक्टर प्रिंसीपल डॉ. राजीव अरोड़ा ने कहा कि हमारा मकसद विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की गतिविधियां भी करवाना है। ताकि एकेडमिक के साथ-साथ ऐसे समारोह में भी पिम्स हमेशा आगे रहे। उन्होंने कहा कि पिम्स के विद्यार्थी हमेंशा सामाजिक कार्यों में भी आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिम्स आए दिन नए आयाम छू रहा है जो एक गर्व की बात है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *