Punjab Crime News: पिता बना हैवान, इकलौते बेटे की गोली मारकर कर दी हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुक्तसर साहिब। Punjab Crime News: पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब से दिल दहला देने वाले खबर सामने आ रही है। खबर है कि श्री मुक्तसर साहिब के कस्बा लंबी के गांव धौला में एक बाप ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाप ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने इकलौते बेटे की हत्या कर दी है। गोली के बाद बेटे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बेटे का नाम नवजोत सिंह था जोकि 22 साल का था।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं थाना लंबी की पुलिस ने मृतक युवक की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर लड़के के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक को 10 दिसंबर को कनाडा जाना था लेकिन उससे पहले ही पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर बेटे को मार दिया।

मृतक बेटा उसकी संतान नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता और चाचा को इस बात का शक था कि मृतक बेटा उसकी संतान नहीं है जिसके कारण पिता ने चाचा के साथ मिलकर इकलौते बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच करना शुरू कर दी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *