Election Commission of India: डीजीपी सस्पैंड, दो IPS अफसरों को शो-कॉज नोटिस

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/हैदराबाद। Election Commission of India: पुलिस महानिदेशक (Director General of Police) को सस्पैंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग ने की है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर डीजीपी को सस्पैंड कर दिया। जबकि दो आईपीएस अफसरों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मामला तेलंगाना का है। तेलंगाना में चुनाव आयोग ने रविवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) अंजनी कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया।

कांग्रेस प्रधान के साथ गुलदस्ता लेकर नजर आए

सूत्रों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की, क्योंकि डीजीपी ने दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हैदराबाद में अपने आवास पर फूलों के गुलदस्ते के साथ राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और एक उम्मीदवार अनुमुला रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।

डीजीपी ने कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए

चुनावी रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के दौरान ही डीजीपी ने कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए। बैठक में डीजीपी के साथ राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी संजय कुमार जैन और नोडल अधिकारी (व्यय) महेश एम भागवत भी मौजूद थे। चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि राज्य के अगले वरिष्ठतम योग्य पुलिस अधिकारी को तुरंत ही तेलंगाना पुलिस महानिदेशक का प्रभार सौंपा जाए।

आयोग ने यह कदम उठाया

सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया, क्योंकि डीजीपी की कार्रवाई चुनाव आचार संहिता और प्रासंगिक आचरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन थी और इससे अन्य कनिष्ठ अधिकारियों को गलत संदेश जाएगा।

चुनाव पैनल के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह विधानसभा चुनावों के हालिया दौर में कुमार के नेतृत्व में चुनाव पैनल द्वारा की गई कड़ी कार्रवाइयों में से एक थी। सूत्रों ने कहा कि डीजीपी की ओर से कोई भी कदाचार न केवल एक गलत मिसाल कायम करता है, बल्कि उन फील्ड संरचनाओं को गलत संकेत भेजता है, जो अभी भी चुनाव कराने की प्रक्रिया में हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी संजय कुमार जैन और नोडल अधिकारी (व्यय) महेश एम भागवत से उन परिस्थितियों के बारे में स्पष्टीकरण भी मांगा है, जिनके तहत वे रेवंत रेड्डी से मिले थे। विधानसभा चुनाव नतीजों और रुझानों से पता चला है कि कांग्रेस तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *