Fraud Travel Agent: जालंधर के फ्रॉड ट्रेवल एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठग लिए जाते है। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना स्थित जगराओं से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने पीड़ित महिला से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली है।

आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है जोकि गांव फतेहपुर पुलिस थाना लोहिया जिला जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है। पीड़ित महिला चरणजीत कौर ने बताया कि वह अपने बेटे को अमेरिका में भेजना चाहती थी जिसके लिए उसने ट्रेवल एजेंट गुरप्रीत सिंह से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसमें लिए आरोपी ट्रेवल एजेंट ने पीड़ित महिला से 5 लाख रुपए एडवांस और इसके साथ ही पासपोर्ट व अन्य कागज पत्र भी ले लिए लेकिन न ही उनके बेटे को अमेरिका भेजा और न ही उनके डाक्यूमेंट्स और पैसे वापिस किए। महिला ने बताया कि अब आरोपी द्वारा फोन भी नहीं उठाया जाता है।

जमानत पर आने के बाद लोगों को ठगा जाता

इसके बाद महिला द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 12 मामले दर्ज किए गए है और वह अकसर जेल से जमानत पर आने के बाद नई जगह अपना अड्डा बनाकर दफ्तर खोलकर लोगों को ठगा जाता है। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 13वां मामला दर्ज किया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *