Punjab News: मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने BBMB अधिकारियों के साथ की मीटिंग, जल भंडारण का लिया जायज़ा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के जल संसाधन मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी) के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डैमों पर चल रहे प्रोजेक्टों, भविष्य की योजनाओं और जल भंडारण का जायज़ा लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बी.बी.एम.बी अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में नहरी सिंचाई प्रणाली को मज़बूत करने और राज्य के किसानों के लिए पानी की निरंतर उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

बुनियादी ढांचे सम्बन्धी बंदोबस्त

इस मौके पर स. जौड़ामाजरा को अधिकारियों ने संस्था द्वारा बुनियादी ढांचे सम्बन्धी किए गए बंदोबस्त, जल रेगुलेट्री उपायों और हिस्सेदार राज्यों के दरमियान शेयरों की बाँट संबंधी जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ने समूह अधिकारियों को संभावित बाढ़ों से पहले सक्रियता से एहतियाती कदम उठाने को कहा। उन्होंने ख़ास तौर पर बी.बी.एम.बी अधिकारियों को डैमों से पानी छोड़ने संबंधी समय पर अपडेट मुहैया करवाने के निर्देश दिए ताकि सरकार और किसानों द्वारा प्रभावशाली ढंग से रोकथाम उपाय सुनिश्चित बनाए जा सकें।

डैमों का मौके पर जाकर जायज़ा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही डैमों का मौके पर जाकर जायज़ा लेंगे। स. जौड़ामाजरा ने कहा कि इस बार राज्य सरकार ने किसानों को उनकी माँग के अनुसार नहरी पानी मुहैया करवाया है, जो राज्य में पहली बार हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले नहरी पानी के प्रयोग में लगभग 38 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

नहरी पानी के प्रयोग में और अधिक वृद्धि

इस साल सिंचाई के लिए नहरी पानी के प्रयोग में और अधिक वृद्धि की जाएगी। उन्होंने लगातार घटते जा रहे भूजल को बचाने के लिए नहरी पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए योजनाएँ बनाने पर भी ज़ोर दिया। बैठक में अन्य राज्यों के जल सम्बन्धी मुद्दों पर भी विचार-चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव श्री कृष्ण कुमार, बी.बी.एम.बी के सचिव श्री सतीश कुमार सिंगला, मुख्य इंजीनियर (नहरें) श्री जे.पी. सिंह, चीफ़ इंजीनियर भाखड़ा डैम (बी.बी.एम.बी) श्री चरनप्रीत सिंह, डायरैक्टर वॉटर रैगूलेशन श्री राजीव गोयल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *