Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को कारोबार में हो सकता है घाटा, इन्हें मिलेगा घर में प्यार

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 12 December 2023: आज मंगलवार है, तारीख है 12 दिसंबर 2023। आद हनुमान जी का दिन है। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 12 दिसंबर, मंगलवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

ज्योतिषयों के अनुसार कुछ राशियों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव का रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है, कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती है। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्र और संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए पार्टनरशिप की शुरुआत होगी। परिवार में अपनो से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा, मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों से मतभेद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए खानपान पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, पत्नी से संबंध मधुर रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचक होगा। परिवार में पुत्र आदि की जॉब लग सकती है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। साथ ही मित्र और परिवार के लोगों का आर्थिक सहयोग आज आपको मिल सकता है। कोई नया वाहन भवन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *