Canada News: कनाडा में सिंगर मनकीरत औलख के करीबी के शोरूम पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: गत दिवस पहले कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के करीबी बिजनेसमैन एंडी डुग्गा के टायर शोरूम में गोलीबारी हुई थी। इस मामले में अब कनाडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

तरमनजोत गिल की फाइल फोटो
तरमनजोत गिल की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं पकड़े गए आरोपी का नाम तनमनजोत सिंह गिल बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 23 साल है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दूसरा आरोपी भी पंजाबी मूल का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही एंडी दुग्गा बंबीहा गैंग के निशाने पर हैं। बंबीहा गैंग का आरोप है कि एंडी डुग्गा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सपोर्ट करते हैं।

मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों को दी शैल्टर

लॉरेंस गैंग ने ही मूसेवाला का कत्ल कराया था। बंबीहा गैंग का आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपियों को एंडी दुग्गा ने शैल्टर दी थी। हालांकि पंजाब पुलिस और कनाडाई जांच में ऐसा जिक्र कहीं नहीं किया गया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *