Punjab News: डेली संवाद के संपादक (उत्तर भारत) सुनील प्रभाकर को अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कार, केंद्रीय मंत्री शेखावत दिल्ली में करेंगे सम्मानित

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Punjab News: देश के प्रतिष्ठित जल प्रहरी सम्मान के लिए नामों का ऐलान कर दिया गया है। डेली संवाद के उत्तर भारत के संपादक और पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार सुनील प्रभाकर को इस विशेष सम्मान से बुधवार को दिल्ली में नवाजा जाएगा।

इस वर्ष यह सम्मान 16 राज्यों के 33 जल संरक्षकों को जल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति उनके येागदान के लिए जल प्रहरी सम्मान समारोह के चौथे आयोजन में 13 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में प्रदान किए जाएंगे।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री देंगे सम्मान

आयोजन को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जहां सहयोग प्रदान किया गया है वहीं यूएनओपीएस, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन, सीईईडब्ल्यू, जर्मन जीआईजेड और शहरी विकास मंत्रालय से संबद्ध एनआईयूए विशेषज्ञ, सहयोगी के तौर पर सहभागी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आमंत्रित हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

साथ ही ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, लोकसभा सांसद गोपाल शेट्टी, रमेश बिधूड़ी, उन्मेश पाटिल, प्रवेश वर्मा और जल संसाधन की संसदीय समिति सभापति पर्बतभाई पटेल व सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल, जस्टिस एसएस चौहान सहित देश के कई नामचीन जल विशेषज्ञ आमंत्रित हैं।

जल बचाने को लेकर अथक प्रयास

यह जानकारी देते हुए आयोजक सरकारीटेल के सीईओ अमेया साठे ने जल प्रहरी सम्मान समारोह देश भर में जल रक्षकों द्वारा किए गए अथक प्रयासों का उत्सव है। हमारे लिए जल संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को पहचानना और उसकी सराहना करना सम्मान की बात है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जल प्रहरी के संयोजक एवं आयोजक अनिल सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत सीओपी 33 की मेजबानी का ऐलान कर चुका है। इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक भारतीय यह सुनिश्चित करे कि सभी जल स्रोतों में भरपुर स्वच्छ जल हो ताकि जलवायु रक्षा, जल सुरक्षा की जा सके। जल संरक्षण, संवर्धन में हर युवा योगदान दे व एक बूंद भी पानी बर्बाद न हो।

जल बचाने की अपील

उन्होंने हॉस्पिटेलिटि उद्योग से अपील की है कि जल संरक्षण संबंधी सभी उपाय ईमानदारी से लागू करें। इस कार्यक्रम में विमर्श के दौरान सतत विकास लक्ष्यों में जल साझेदारी, सीओपी28 में जल संबंधी चर्चा पर अमल, एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन, नदी कायाकल्प के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग और बाढ़, सूखा और जलवायु परिवर्तन शमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा।

उज्बेकिस्तान के राजदूत चर्चा में होंगे शामिल

कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। इस सत्र में भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेनय सूत्रधार के तौर पर भारत के जल आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैश्विक साझेदारी पर विचार रखेंगे। भारत में ताजिकिस्तान के राजदूत लुकमोन बोबोकालोनजोदाय। भारत में माल्टा के उच्चायुक्त रूबेन गौसीय और भारत में उज्बेकिस्तान दूतावास प्रभारी अजीज बारातोव भी चर्चा में शामिल होंगे।

जल प्रहरी सम्मान समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिन्होंने जून 2019 में अपने संबोधन में पानी की बचत और संरक्षण के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने इस प्रतिबद्धता को ष्संकल्पष् के साथ प्रदर्शित किया उन्होंने इस साल दशहरे पर देश के लोगों से जल संरक्षण के लिए एक साथ आने की अपील की।

इन्हें मिलेगा सम्मान

  • सुनील प्रभाकर, संपादक (उत्तर भारत), डेली संवाद, वरिष्ठ पत्रकार, पंजाब
  • बेदाश्री चौधरी, निदेशक (जलवायु कार्रवाई), बोंगाईगांव, असम
  • अजय सहाय, कार्यक्रम कार्यालय, मुजफ्फरपुर, बिहार
  • भगवान राणा, अध्यक्ष, नई दिल्ली
  • डॉ. मीना जांगिड़, पारंपरिक जल व्यवसायी, संभल, नई दिल्ली
  • डॉ. भक्ति लता, संस्थापक, जल स्मृति फाउंडेशन, नई दिल्ली
  • धुम्मन सिंह किरमच, उपाध्यक्ष, कुरूक्षेत्र, हरियाणा
  • यशु दीप सिंह (आईएफएस), डीसीएफ, हिमाचल प्रदेश
  • रूहैल मकबूल शेख, जल गुणवत्ता विश्लेषक, जम्मू और कश्मीर
  • शिल्पा नाग, आईएएस, जिला कलेक्टर, चामराजनगर, कर्नाटक
  • एस कृष्ण चौतन्य (आईएएस), भोपाल, मध्य प्रदेश
  • गुणवंत चिंधा सोनावणे, संस्थापक, पुणे, महाराष्ट्र
  • प्रशांत गाडेकर (आईआरएस), पुणे, महाराष्ट्र
  • शरद अग्रवाल, सेक्टर प्रमुख, मुंबई, महाराष्ट्र
  • सुरेश पाटिल, पुणे, महाराष्ट्र
  • वैजीनाथ जगन्नाथ घोंगाडे, अध्यक्ष, सांगोला, महाराष्ट्र
  • शेखर नारायणराव निंबालकर, जलगांव, महाराष्ट्र
  • अरविन्द सक्सैना, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार, राजस्थान
  • दीपक साहू, जलदाय विभाग प्रभारी, सिरोही, राजस्थान
  • गिरीश शाह, गुजरातध्राजस्थान
  • दिलीप साखिया, अध्यक्ष, राजकोट, गुजरात
  • एस. अरुमुगम, उपाध्यक्ष, कुमुथी, तमिलनाडु
  • बी. मुरुगेश (आईएएस), जिला कलेक्टर, तिरुवन्नामलाई, तमिलनाडु
  • निमल राघवन, सह-संस्थापक, तंजावुर, तमिलनाडु
  • जी.एस. प्रियदर्शी (आईएएस), आयुक्त, लखनऊ, यूपी
  • कुलदीप मीना (आईएएस), सीडीओ, बुलन्दशहर, यूपी
  • लक्ष्मी नागप्पन (आईएएस), सीडीओ, कानपुर देहात, यूपी
  • मनीष बंसल (आईएएस), बहजोई, उत्तर प्रदेश
  • पुलकित खरे (आईएएस), ग्रेटर नोएडा, यूपी
  • रामबाबू तिवारी, जल कार्यकर्ता, बांदा, उ.प्र
  • श्रुति शर्मा पंड्या, जिलाधिकारी, फतेहपुर, यूपी
  • जगदीश सिंह नेगी, अध्यक्ष, नैनीताल, उत्तराखंड

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *