डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट से AAP विधायक शीतल अंगुराल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शीतल अंगुराल को आज हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने शीतल अंगुराल को गैंबलिंग (जुआ) एक्ट के पुरानी केस में बरी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
वहीं बरी होने के बाद विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि कोरोना काल साल 2020 में कांग्रेस सरकार द्वारा उन पर झूठा केस दर्ज करवा कर गिरफ्तार करवाया गया था। उन्हें इस बात का यकीन था कि उन्हें जल्द ही इंसाफ मिलेगा और इंसाफ मिला भी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बता दे कि कोरोना काल में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मोहल्ला कोट सदीक में गोला नाम के व्यक्ति के घर पर रेड कर शीतल अंगुराल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पुलिस ने करीब 2 लाख 595 रुपए कैश मिला था। केस में कुल 13 लोग आरोपी बनाए गए थे।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









