डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Crime News: पंजाब में अपराध के मामले दिन व दिन बढ़ाते जा रहे है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला लुधियाना से सामने आ रहा है। खबर है कि लुधियाना में घर से दुकान पर सामान लेने गई नाबालिगा को किडनैप कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के मोती नगर इलाके में एक नाबालिगा घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी लेकिन आरोपी ने रास्ते में उसे किडनैप कर उसने अपने साथ जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इस दौरान लड़की लगातार चिल्लाती रही जिसके बाद आरोपी धमकाते हुए घर के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। आरोपी का नाम धर्मेन्द्र सिंह बताया जा रहा है जोकि मोती नगर में किराए के कमरे में रहता है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









