Punjab News: साझे शमशानघाट बनाने वाले 29 गाँवों को दी जाएगी 5-5 लाख रुपए की ग्रांट

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार गाँवों में अलग-अलग शमशानघाटों की जगह एक साझा शमशानघाट बनाने वाले 29 गाँवों को 5-5 लाख रुपए की ग्रांट जारी करेगी। इस सम्बन्धी फाइल को ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने मंज़ूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

अधिक जानकारी देते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 1 करोड़ 45 लाख रुपए की अनुदान राशि ज़िला फ़तेहगढ़ साहिब के गाँव शहीदगढ़, सैंपला, मुहम्मदीपुर, धतौंदा और धनौला, ज़िला पठानकोट के गाँव घोह, ज़िला रोपड़ के गाँव झल्लियाँ कलाँ, रामपुर और गोपालपुर, ज़िला संगरूर के गाँव खाई, ज़िला पटियाला के गाँव हरचन्दपुरा, गज्जूमाजरा, सनौलियां और सुक्खेवाल, ज़िला तरन तारन के गाँव किडिय़ां, चंबल, डलीरी, माड़ी समरां और जवन्दपुर, ज़िला एस.ए.एस नगर के गाँव महरौली और ढकोरां कलाँ, ज़िला अमृतसर के गाँव छन्न घोगा व मुमन्द और ज़िला लुधियाना के गाँव रब्बों नीची, खानपुर मंड, जुलफगढ़, कीड़ी, नया सलेमपुरा और गाँव भाडेवाल को जल्द ही जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में बहुत से गाँव ऐसे हैं, जहाँ अलग-अलग धर्मों-आबादियों के लिए अलग-अलग शमशानघाट हैं और इनमें से कोई भी शमशानघाट मुकम्मल रूप में विकसित नहीं है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की योजना के अनुसार एक से अधिक शमशानघाट वाले गाँवों में से अगर किसी गाँव की पंचायत एक शमशानघाट बनाने का फ़ैसला करती है तो सरकार उस गाँव को 5 लाख रुपए की विशेष ग्रांट देगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत अनुदान राशि को सम्बन्धित शमशानघाट के विकास के लिए ख़र्च कर सकती है या पुराने शमशानघाट वाले स्थानों को अन्य मंतव्यों जैसे पार्कों आदि में तबदील करने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के इस प्रयास से गाँवों में आपसी-भाईचारे को भरपूर प्रोत्साहन मिलेगा। बता दें कि सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान साझे शमशाघाट बनाने वाली 39 ग्राम पंचायतों को 1.95 करोड़ रुपए की राशि बाँटी जा चुकी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *