डेली संवाद, मुक्तसर। Punjab News: पंजाब के मुक्तसर से बड़ी खबर है। मुक्तसर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता पर फायरिंग की खबर सामने आई है। फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जानकारी के अनुसार मुक्तसर साहिब में AAP के ब्लॉक प्रधान किरपाल सिंह पर फायरिंग की गई। इस दौरान वह मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
इस घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी स्कूल में आंगनवाड़ी सेंटर का कमरा बनाने का मामला बताया जा रहा है, जिसे लेकर फायरिंग की गई है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









