Punjab News: नाम बड़े और दर्शन छोटे, आप के पंजाब में स्वास्थ्य ढांचे की वास्तविकता: जयवीर शेरगिल

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार द्वारा किया जा रहा दावा कि राज्य भर में अब तक 664 आम आदमी क्लीनिकों से 80 लाख से अधिक मरीजों को फायदा हुआ है, वास्तव में जमीनी हकीकत से काफी परे है।

जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को सरकारी कामकाज में अधिक पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण होने की सलाह देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि मान केवल अपने असफल आम आदमी क्लीनिक मॉडल को सही ठहराने के लिए बढ़ा चढ़ाकर आंकड़े पेश करके पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

यहां जारी एक बयान में अपने दावों की पुष्टि करते हुए, शेरगिल ने कहा है कि कई आम आदमी क्लीनिकों में फर्जी ओपीडी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था, जिसे हाल ही में मीडिया ने उजागर किया था और यहां तक कि इस संबंध में पटियाला के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जांच की गई थी। उन्होंने कहा है कि जांच के निष्कर्षों में मरीजों की संख्या के संबंध में पटियाला के सात आम आदमी क्लीनिकों में कई कमियां पाई गईं, लेकिन उन सभी को केवल चेतावनी जारी करके छोड़ दिया गया।

मरीजों की एंट्री ऑनलाइन की जानी चाहिए न कि ऑफलाइन

उन्होंने खुलासा कर कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार अधिकारियों ने इन आम आदमी क्लीनिकों को निर्देश दिया था कि जो मरीज अपनी लैब रिपोर्ट लेने आए थे, उन्हें नए मरीजों के रूप में नामांकित नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मरीजों की एंट्री ऑनलाइन की जानी चाहिए न कि ऑफलाइन। लेकिन ज़मीन से जुड़ी खबरों से साफ तौर पर संकेत मिलता है कि कई ऐसे आम आदमी क्लीनिक हैं, जिनमें फॉलोअप मरीजों को अभी भी नए रोगियों के रूप में रजिस्टर किया जा रहा है, ताकि आम आदमी क्लीनिक में आने वाले मरीजों की कुल संख्या में भारी वृद्धि दिखाई जा सके।

इसलिए जरूरी है कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए। शेरगिल ने जोर देते हुए कहा है कि पंजाब की मौजूदा आप सरकार द्वारा हर मुद्दे पर झूठे दावे करके जनता को गुमराह किए जाने के मद्देनजर वह पुरजोर मांग करते हैं कि राज्य के सभी 664 आम आदमी क्लीनिकों में आने वाले मरीजों की वास्तविक संख्या का पता लगाने हेतु गहन जांच का आदेश दिया चाहिए, ताकि सच्चाई पंजाब के लोगों के सामने आ सके। उन्होंने भगवंत मान से इस संबंध में तुरंत जांच के आदेश देने की मांग की है।

पंजाब के सेहत ढांचे को किया नष्ट

शेरगिल ने कहा है कि आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के अलावा, स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने का सरकार का दावा भी सबसे बड़े झूठों में से एक है और यह पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने दुःख जाहिर करते हुए कहा है कि आप सरकार ने अपने नकली आम आदमी क्लीनिकों के दिल्ली स्वास्थ्य मॉडल को बेचने हेतु पंजाब के सेहत ढांचे को नष्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत अन्य 100 आम आदमी क्लीनिक खोलने के बजाय सरकार को मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं, विशेषकर ग्रामीण डिस्पेंसरियों को मजबूत और अपग्रेड करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सरकार ने सिर्फ सांझ केंद्रों को आम आदमी क्लीनिकों बदलने के लिए करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए हैं और इसके अलावा आयुष्मान भारत हेल्थ और वेलनेस सेंटरों का भी नाम बदलकर आम आदमी क्लीनिक रख दिया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *