Punjab News: पुलिस द्वारा नशा तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश; 3 किलो हेरोइन, 9 लाख रुपए ड्रग मनी समेत चार व्यक्ति गिरफ़्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 3 किलो हेरोइन और 9 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत 4 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

यह जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर, लोहगढ़ के विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, अमृतसर के गाँव होशियार नगर के निवासी रशपाल सिंह, अमृतसर की वरयाम सिंह कॉलोनी के निवासी गौरव उर्फ काली और दुरग्याना आबादी, अमृतसर के निवासी साहिल कुमार उर्फ मंथन के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी इन्नौवा कार (पी.बी. 11ए.एक्स.7843) को भी ज़ब्त किया है, जिसमें वह हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहे थे। सी.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ठोस सूचनाओं के आधार पर डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर और ए.डी.सी.पी. सिटी-3 अभिमन्यु राणा की निगरानी अधीन सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन अमृतसर के पीछे स्थित गोल बाग़ के क्षेत्र में विशेष पुलिस चैकिंग के दौरान चारों मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया गया, जब वह अपनी इन्नौवा कार में हेरोइन की खेप पहुँचाने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सी.पी. भुल्लर ने बताया कि गिरफ़्तार मुलजिम रशपाल सिंह पहले ही अमृतसर ग्रामीण और तरन तारन में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के दो आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने और ड्रग सप्लायरों, डीलरों और उनके खरीददारों के समूचे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने आगे बताया कि पकड़े गए मुलजिमों द्वारा अब तक हासिल की गई नशीले पदार्थों की खेपों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *