Punjab News: पंजाब पुलिस का DSP गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुरहै। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला फिरोजपुर से सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने फिरोजपुर सब-डिवीजन के DSP को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए DSP का नाम सुरेंद्रपाल बंसल बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही थाने में दर्ज एक मामले में डीएसपी को नामजद किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दे कि यह गिरफ्तारी 5 लाख रिश्वतकांड और पद के दुरुपयोग से जुड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शिकायत में बताया गया था कि DSP ने पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह के जरिए गूगल पे के माध्यम से बंसल ने अपने अकाउंट में लगभग 5 लाख रुपए लिए थे। इसके अलावा आरोप है कि एक गंभीर मुकदमे में वांछित गुरमेज सिंह को बंसल ने अपनी जांच में बेकसूर ठहराया था।

गुरमेज सिंह को निर्दोष किया साबित

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेंद्रपाल बंसल ने अपनी जांच में गुरमेज सिंह को निर्दोष साबित कर दिया था। इसके बाद गुरमेज सिंह डीएसपी बंसल का काफी करीबी हो गया और जिसके बाद काम कराने के लिए लोगों से रिश्वत लेकर DSP को देने लग पड़ा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *