Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वतखोरी के 7 मामलों में 9 मुलजिम नवंबर महीने में गिरफ़्तार

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान नवंबर महीने के दौरान रिश्वत लेने सम्बन्धी 7 अलग-अलग मामलों में 9 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है, जिनमें दो डॉक्टर, दो बिजली कर्मचारी और दो पुलिस कर्मचारी शामिल थे।

इसके अलावा 6 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 14 मुलजिम शामिल हैं। आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने हर क्षेत्र में सार्वजनिक सेवकों और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। उन्होंने खुलासा किया कि इस समय के दौरान विशेष अदालतों ने विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दायर किए और लड़े गए 7 मामलों का फ़ैसला सुनाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जिनमें 8 अधिकारियों/कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए 3 साल से 7 साल तक की कैद और 10,000 से 60,500 रुपए तक के जुर्माने की सजा सुनाई है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लुधियाना के विशेष जज की अदालत द्वारा रिश्वतखोरी के एक केस का फ़ैसला सुनाते हुए सेवा केंद्र, लुधियाना में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर हरकिन्दर सिंह को 4 साल की कैद और 10,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

इसी तरह अतिरिक्त सैशन जज, फिऱोज़पुर की अदालत ने रिश्वतखोरी के एक केस में फिऱोज़पुर शहरी थाने में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर मेजर सिंह को दोषी करार देते हुए 4 साल की कैद और 10 हज़ार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा बरनाला की अदालत ने रिश्वतखोरी के दो मामलों का फ़ैसला किया है, जिसमें नवल किशोर, जूनियर इंजीनियर, पावरकॉम और चरनजीत सिंह सहायक सब-इंस्पेक्टर, थाना बरनाला को दोषी करार देते हुए 4 साल की कैद और 20,000-20,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसी तरह अतिरिक्त सैशन जज, एस.बी.एस. नगर की अदालत ने रिश्वतखोरी के एक केस का फ़ैसला सुनाया है, जिसमें महतपुर, जि़ला एस.बी.एस. नगर में तैनात पटवारी नन्द लाल को दोषी करार देते हुए 3 साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त सैशन जज एस.ए.एस. नगर की अदालत ने रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों का फ़ैसला सुनाया है, जिसमें अजीत सिंह लौंगिया, नायब तहसीलदार, श्री फतेहगढ़ साहिब को दोषी करार देते हुए 5 साल की कैद और 50 हज़ार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालतों में 17 विजीलैंस मामलों के चालान पेश किए

इसके अलावा सुरिन्दरपाल सिंह सुपरीटेंडैंट इंजीनियर पंजाब मंडी बोर्ड और लाभ सिंह सुपरीटेंडैंट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड एस.ए.एस. नगर को 7-7 साल की कैद और 60,500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने नवंबर महीने के दौरान अलग-अलग अदालतों में 17 विजीलैंस मामलों के चालान पेश किए हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जांच करने के लिए 5 विजीलैंस पड़तालें भी दर्ज की हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *