Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स के ‘बडिंग पोएट्स’ ने बाँधा समा

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स के लर्नर्स तथा एक्सप्लोरर्स के लिए ‘बडिंग पोएट्स’ थीम के अंतर्गत अंग्रेज़ी कविता वाचन गतिविधि करवाई गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिसका उद्देश्य बच्चों के मन से मंच-भय को दूर करना, उनकी आत्माभिव्यक्ति और उच्चारण कौशल को बढ़ाना था। उन्होंने विभिन्न विषयों जैसे माई स्कूल, ट्रीस, टॉयस, स्कूल बस, रेनबो, टू लिटल हैंड्स, टेडी बियर, फिंगर फैमिली आदि पर विभिन्न प्रॉप्स का प्रयोग करते हुए तुकबंदी की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

कविता-प्रस्तुति में बच्चों का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। इस अवसर पर शर्मिला नाकरा ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंच पर आना और कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करना सहज नहीं है। यह छोटे बच्चों का आत्मविश्वास ही है जो उनको बड़े ही सहज अंदाज़ में कविता सुनाने के लिए प्रेरित करता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *