Punjab News: पंजाब पुलिस का 7.6 इंच लंबा पूर्व पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है पंजाब पुलिस में 7.6 फीट कद के कॉन्स्टेबल रहे फेमस जगदीप सिंह उर्फ दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि जगदीप सिंह को पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जगदीप सिंह की यह गिरफ्तारी पंजाब के तरनतारन से हुई है। बता दे कि जगदीप सिंह अमेरिका गॉट टैलेंट पर भी प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि जगदीप सिंह ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी है। कुछ समय पहले उसने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर नौकरी छोड़ दी थी। 7.6 फीट की ऊंचाई के कारण उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्धि हासिल की है।

कुछ समय बाद जाना था अमेरिका

आपको बता दें कि उसने कुछ समय बाद वापस अमेरिका जाना था, लेकिन उससे पहले ही वह हेरोइन के साथ पकड़ा गया। दरअसल, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को सीमा पार से 500 ग्राम हेरोइन की डिलीवरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तरनतारन में खुफिया ऑपरेशन चलाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसी दौरान दीप सिंह अपनी बोलेरो गाड़ी से वहां पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने जब उसकी तलाशी ली तो दीप के पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस दौरान दीप के दो अन्य साथी भी उसके साथ थे, जिन्हें भी हिरासत में लिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *