Maharashtra News: बड़े अधिकारी के बेटे ने पहले की गर्लफ्रेंड से बहस, फिर कार से की कुचलने की कोशिश, पीड़ित ने मांगा इंसाफ

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद पुणे। Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। दरअसल एक 26 साल की महिला ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी गाड़ी से उसे कुचलने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। वह अपने बॉयफ्रेंड का नाम अश्वजीत गायकवाड बता रही है। बता दे कि अश्वजीत गायकवाड (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम) के ज्वाइंट एमडी अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा है दरसअल प्रिया न अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमे हॉस्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही है।

हाथ, कंधे, पैर और पेट पर आई चोट

इसके साथ ही उनके हाथ, कंधे, पैर और पेट पर चोट है। इस पोस्ट की कैप्शन में उसने लिखा है कि – मुझे इंसाफ चाहिए। प्रिया उमेंद्र सिंह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन हैं। प्रिया ने अपने साथ हुई घटना के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया।

उसने अपने पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मुझे कार से कुचलने की कोशिश की और बाद में मुझे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि प्रिया के तहत इस मामले में अश्वजीत, उसका दोस्त रोमिल पाटिल और ड्राइवर सागर आरोपी हैं। मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है। पुलिस ने बताया कि यह घटना घोडबंदर रोड पर एक होटल के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। यहां महिला अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने पहुंची थी। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

बाद में, जब पीड़िता कार से उतरकर जाने लगी, तो वाहन चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिसके कारण वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं प्रिया ने अपने साथ हुई सारी घटना के बारे में इंस्टाग्राम की पोस्ट के जरिए बताया है। प्रिया ने पीएम मोदी, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए इंसाफ की मांग की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *