Punjab News: 11 साल से जेल में बंद सरगना राजा कंदोला को कोर्ट ने किया बरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: 11 साल से जेल में बंद इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर की कोर्ट ने राजा कंदोला को बरी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

पंजाब के 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को आज जालंधर सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस कोर्ट में संबंधित केस में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सरगना राजा कंदोला 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की आइस ड्रग की बरामदगी के मामले में पकड़ा गया था। जानकारी के अनुसार करीब 11 साल पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन से फरार हुए राजा कंदोला को गिरफ्तार किया था।

राजा कंदोला मूल रूप से नवांशहर का रहने वाला

वहीं पुलिस ने दावा किया था कि उक्त ड्रग्स रैकेट करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का था। बता दे कि राजा कंदोला मूल रूप से नवांशहर का रहने वाला है। केस में राजा कंदोला का ड्राइवर सुखजिंदर सिंह उर्फ कमांडो भी गिरफ्तार हुआ था। उसे भी कोर्ट ने बरी कर दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *