Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी के बीच चटख धूप से उत्तराखंड में स्वर्ग जैसे नजारे

Daily Samvad
3 Min Read
Uttarakhand
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, देहरादून (निकेश जायसवाल)। उत्तराखंड में तेजी के साथ मौसम बदल रहा है। पहाड़ों में लगातार बर्फबारी से मौसम तेजी के साथ ठंडा हो रहा है। शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन शाम को सर्द हवाओं के साथ पारा गोता लगा रहा है।

मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

निचले इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका

चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण कंपकंपी

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्र खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में पाला पड़ने को लेकर चेतावनी दी गई है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *