Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी जारी, सफेद चादर से ढक गई चोटियां, ठंड बढ़ी

Daily Samvad
2 Min Read
Uttarakhand
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, देहरादून (निकेश जायसवाल)। Weather Update Uttarakhand: पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाके में ठंड बढ़ती जा रहा है। बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां पहाड़ों में बर्फबारी जारी है, जिससे मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है।

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

चोटियों भी बर्फबारी जारी

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *