Punjab Vigilance: विजिलेंस ने 11,500 रुपए की रिश्वत लेते हुई ASI को किया काबू

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान शुक्रवार को पुलिस चौकी गोले वाला, थाना सदर फरीदकोट में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) हरविन्दर सिंह को 11,500 रुपए की रिश्वत हासिल करते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को दिलप्रीत सिंह निवासी गाँव गोले वाला, ज़िला फरीदकोट की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम उसके और उसके भाई के खि़लाफ़ थाना सदर फरीदकोट में दर्ज हुए एक पुलिस केस सम्बन्धी ज़मानती बाँड कबूलने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।

पहली किश्त के तौर पर 2000 रुपए रिश्वत ले चुका दोषी

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दोषी पहले भी उससे इसी संबंधी पहली किश्त के तौर पर 2000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब रिश्वत के बाकी रहते 13,000 रुपए देने पर कई बार ज़ोर डाल रहा है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की माँग करते हुए उक्त पुलिस मुलाज़िम के साथ हुई बातचीत की ऑडियों रिकार्ड भी कर ली जोकि सबूत के तौर पर उसने विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो फ़िरोज़पुर रेंज ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 11,500 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया और रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए। इस सम्बन्धित उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *