Jalandhar News: जालंधर के ठेकेदार ने दिल्ली की लड़की से किया रेप, बनाई अश्लील VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी ही शर्मनाक खबर है। जालंधर के एक ठेकेदार ने दिल्ली की एक लड़की के साथ रेप किया है। कहा जा रहा है कि जालंधर के ठेकेदार ने शादी का झांसा देकर दिल्ली की लड़की के साथ रेप किया। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जानकारी के मुताबिक थाना भार्गव कैंप के बाहर 11 दिन पहले हंगामा करने वाली युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने आरोप लगाया था कि न्यू दयोल नगर के रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

दुष्यंत भनोट के खिलाफ केस दर्ज

थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आरोपी दुष्यंत भनोट के खिलाफ IPC की धारा 376 और 420 का केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। दिल्ली की रहने वाले युवती ने बताया कि शादी डॉट कॉम के जरिए वह जालंधर न्यू दयोल नगर के रहने वाले दुष्यंत नाम के युवक के संपर्क में आई थी।

दुश्यंत है ठेकेदार

पीड़ता के मुताबिक दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी और शादी करने की बात तय हो गई। इसके बाद युवती ने रिलेशनशिप के लिए हां कर दी। दुष्यंत हाईवे पर स्थित एक बड़े रेस्टोरेंट में वैलेट पार्किंग का ठेका चलाता था।

होटल में बुलाया और सैक्स

दिल्ली की युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ जालंधर में कई बार होटल में बुलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। मगर अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी के बाद युवती ने मामले की शिकायत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को दी थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ आज केस दर्ज कर लिया है। थाना-4 के SHO हरदेव सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला ने आरोप लगाया था कि उक्त युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए हैं। जांच के बाद उक्त युवक आरोपी पाया गया तो केस दर्ज कर लिया गया है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *