Jalandhar News: जालंधर में सोशल मीडिया स्टार युवती को युवकों ने पीटा, कपड़े भी फाड़े

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महिला और उसकी बहन पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। मामला देर रात का है। हादसा लैदर कांप्लैक्स के पास का है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राजबीर कौर उर्फ ज्योति पर हमला किया है। राजबीर कौर अपने भाई के साथ किसी रिश्तेदार को शादी का कार्ड देने जा रही थी। लैदर कॉम्प्लेक्स के पास आरोपियों ने रास्ते में रोकर हमला कर दिया।

ज्योति के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई

राजबीर कौर उर्फ ज्योति के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा उसकी बहन के कपड़े भी फाड़ दिए गए। देर रात ज्योति और उसकी बहन द्वारा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची। ज्योति का आरोप है कि यह हमला उनके रिश्तेदारों ने ही कराया है।

बाइकों सवारों ने किया हमला

राजबीर कौर उर्फ ज्योति ने बताया कि 8 आरोपी बाइकों पर सवार होकर आए थे। आरोपियों ने आते ही अपने बाइक उनकी स्कूटी से भिड़ा दिया। जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपियों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और हमला कर दिया।

सिविल अस्पताल में भर्ती

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उसके सिर और पैर पर गंभीर चोटें लगी। जिसके बाद भाई और बहन ने ज्योति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

ज्योति ने बताया कि 12 दिसंबर को पहले उसके भाई परमजीत सिंह की कुछ युवकों के साथ लड़ाई हुई थी। ये लड़ाई गांव संगल सोहल के पास हुई थी। इसे लेकर थाने में शिकायत भी दी गई थी। हमलावर पार्टी द्वारा उन पर उस वक्त आरोप लगाए थे।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *