Jalandhar News: जालंधर में नए पुल को खुलवाने को लेकर धरने पर बैठे लोग, MLA से बहस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के लद्देवाली रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) को कंपलीट हुए 20 दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक आरओबी पब्लिक के लिए शुरू नहीं किया गया। जिससे नाराज होकर इलाके के लोगों ने आज रोड जाम कर के प्रदर्शन किया।

जालंधर में लद्देवाली ROB को खुलवाने के लिए धरने पर बैठे लोग

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

कोट रामदास और लद्देवाली इलाके के लोगों ने रोड जाम करते हुए धरना दिया। इस दौरान इन लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा है कि जब पुल तैयार हो गया है, तो उसे पब्लिक के लिए शुरू क्यों नहीं किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि पुलिस एक दिन के लिए खोला भी गया था।

जालंधर में लद्देवाली ROB को खुलवाने के लिए धरने पर बैठे लोग MLA से बहस करते हुए

विधायक रमन अरोड़ा से बहस

इलाके के लोगों द्वारा रोज जाम कर सरकार के खिलाफ की जा रही नारेबाजी की खबर पाकर विधायक रमन अरोड़ा मौके भी पहुंचे। लोगों ने रमन अरोड़ा के खिलाफ भी नारेबाजी शुरु कर दी। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस शुरू हो गई। हालांकि बाद में विधायक ने उन्हें शांत करवाया और रोड जाम खत्म करवाया।

जालंधर में लद्देवाली ROB को खुलवाने के लिए धरने पर बैठे लोग MLA से बहस करते हुए

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पुल तैयार है। लेकिन पुल के ऊपर हाई वोल्टेज वायर होने के कारण बंद किया गया है। इस संबंध में रेलवे, बिजली और अन्य विभाग के अफसरों के साथ शुक्रवार को मीटिंग है। जो भी प्राब्लम है, उसे शुक्रवार को दूर कर पुल खुलवा दिया जाएगा।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *