Punjab Weather Update: पंजाब के इन 11 जिलों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। कई राज्यों में घना कोहरा पड़ रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई जगहों पर सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं। वहीँ धवार को उत्तर भारत में ठंड के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी दी है। 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

नए साल का स्वागत घने कोहरे और बारिश के साथ होगा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल का स्वागत घने कोहरे और बारिश के साथ हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है, इसलिए असर ज्यादा नहीं होगा।

घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला जिले में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है खासकर पंजाब के सीमावर्ती इलाके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्से आज सुबह कोहरे से ढके रहे और दोनों राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता कम रही। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *