Jalandhar News: जालंधर के दो युवाओं पर रेप का केस, ट्रांसजैंडर से बनी लड़की का कई साल तक करते रहे दुष्कर्म

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 399 शब्द|📅 02 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar NEWS: जालंधर के लड़के का एक ट्रांसजैंडर पर इतना प्यार उमड़ा कि उसने शादी का फैसला कर लिया। दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी करवा ट्रांसजैंडर ने अपना जैंडर बदला औऱ बन गई लड़की। इससे पहले सात साल तक जालंधर का लड़का उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी के बाद लड़के ने उसे घर में रखने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

ट्रांसजैंडर पंजाब के मोहाली का है। ट्रांसजेंडर ने जालंधर के दोस्त के कहने पर जेंडर बदल लिया और महिला बन गई। अब उसने दोस्त पर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जालंधर के करण विज और उसके दोस्त पारस विज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

शादी करने का झांसा देकर रेप किया

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपी ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर रेप किया है। उसका 7 साल तक शारीरिक शोषण किया गया। उसने 26 अक्टूबर को मोहाली SSP को शिकायत दी थी। अब इसमें जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

अस्पताल में सर्जरी कराकर जेंडर बदला

महिला ने बताया कि उसने दोस्त करण विज के कहने पर दिल्ली के एक अस्पताल में सर्जरी कराकर जेंडर बदला था। इस दौरान उसे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। यह सर्जरी 25 जून 2022 को करवाई थी। वादे के मुताबिक करण ने भी उसके साथ शादी कर ली थी, लेकिन इसके बारे में उसने अपने परिवार को नहीं बताया था।

आरोपी ने झांसा देकर 8 लाख रुपए ले लिए

अब जब परिवार को इसका पता चला है तो उन्होंने मिलने से मना कर दिया। महिला ने कहा कि आरोपी ने झांसा देकर 8 लाख रुपए ले लिए थे और उस पैसे से उसने जालंधर में अपना एक जिम खोल लिया है। अब परिवार उससे मिलने नहीं देता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

करण विज उससे कहने लगा कि सर्जरी कराने के बाद भी लड़कियों वाले गुण पूर्ण रूप से नहीं आए थे। इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहता है। दोनों के बीच में सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी।

CM भगवंत मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, देखें LIVE …..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *