Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 900 से ज्यादा लोग हिरासत में, 24 लोग गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 02 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने मंगलवार को ‘‘ऑपरेशन ईगल-3 ’ के नाम के तहत राज्य भर के सभी बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों और इनके आसपास के स्थानों पर विशेष घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान (कासो) चलाया।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर अमल में लाई गई। यह ऑपरेशन (कासो) दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया, जिसके अंतर्गत पुलिस टीमों ने सनिफ़र डॉगज़ (सूँघने वाले कुत्तां) की सहायता से रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी की।

स्पेशल डीजीपी की अगुवाई में एक्शन

पुलिस के विशेष डायरैक्टर जनरल (स्पैशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो निजी तौर पर इस राज्य स्तरीय कार्यवाही की निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को हरेक रेलवे स्टेशन / बस अड्डों पर एसपी/ डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व वाली कम से कम दो मज़बूत टीमें तैनात करने के लिए कहा गया था।

मुकम्मल निगरानी करने के लिए कहा गया

उन्होंने कहा कि रैंज अधिकारियों को इस कार्यवाही की मुकम्मल निगरानी करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस मुलाजिमों को सभी शक्की व्यक्तियों से पूछताछ करने और उनके पृष्टभूमि की जाँच करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा, “हम सभी पुलिस मुलाजिमों को सख़्ती से हिदायत की थी कि वह इस कार्यवाही के दौरान हर व्यक्ति के साथ दोस्ताना ढंग और विनम्रता के साथ पेश आएं।“

4000 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल

स्पैशल डी. जी. पी. ने कहा कि राज्य के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर शक्की व्यक्तियों की शिनाख़्त के लिए राज्य भर में लगभग 500 पुलिस टीमें, जिनमें 4000 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे, ने ऑपरेशन को अंजाम दिया और इस दौरान कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि राज्य के 134 बस अड्डों और 181 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 917 शक्की व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि पुलिस टीमों ने 21 ऐफआईआरज़ दर्ज करके 24 आपराधिक तत्वों को भी गिरफ़्तार किया है।

पैट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर लगी भारी भीड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *