डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: 6वीं खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए पंजाब की मल्लखंभ टीमों (लड़के और लड़कियों) के चयन के लिए ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल (लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 5 जनवरी को लिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
यह खेल तमिलनाडु में 19 से 31 जनवरी 2024 तक करवाये जा रहे हैं। खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि मल्लखंभ (लड़के और लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 3 जनवरी को सुबह 11 बजे सैफरन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा (कपूरथला) में लिए जा रहे हैं।
चयन ट्रायल 5 जनवरी को सुबह 11 बजे
इसी तरह वॉलीबाल (लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 5 जनवरी को सुबह 11 बजे स्पोर्टस कंपलैक्स सैक्टर 63 साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में लिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रायलों में हिस्सा लेने के इच्छुक पुरूष खिलाड़ी/ महिला खिलाड़ियों का जन्म तारीख़ 1 जनवरी, 2005 या इसके बाद का होना चाहिए।