UK News: ब्रिटेन में प्रवासियों की संख्या में आई कमी, PM ऋषि सुनक ने कही बड़ी बात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 403 शब्द|📅 02 Jan 2024

युनाइटेड किंगडम। UK News: ब्रिटेन में प्रवासियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। जिससे कहा जा रहा है कि भारतीयों को ब्रिटेन पसंद नहीं आ रहा है। हाल में ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने बताया कि उनकी सरकार ने प्रवासियों की संख्या सीमित करने की दिशा में प्रगति की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि बिना अनुमति आने वाले लोगों और ब्रिटिश सरकार की इजाजत के बिना यहां रहने वालों में कमी आई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के साथ ही पीएम सुनक का बयान सामने आया है।

गृह मंत्रालय के आंकड़े

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इंग्लिश चैनल से नाव के माध्यम से आने वाले लोगों की संख्या में 36 फीसदी की कमी देखने को मिली है। पिछले पांच वर्षों में यह पहली गिरावट है। पीएम सुनक ने कहा, ‘मैं ब्रिटिश लोगों के ऊपर अवैध प्रवासन के बोझ को कम करने के लिए संकल्पित हूं।

सार्वजनिक सेवाओं पर दवाब कम कर रहे हैं

हम महंगे होटल खर्चों में करदाताओं के लाखो पाउंड बचा रहे हैं और सार्वजनिक सेवाओं पर दवाब कम कर रहे हैं।’ आगामी चुनाव में पीएम सुनक के लिए प्रवासन का मुद्दा अहम रहने वाला है। सरकार के इजाजत के बिना यहां रहने वालों के कारण करदाताओं की जेब से आठ मिलियन पाउंड (84 करोड़ से अधिक) का खर्च जाता है।

इस साल प्रवासियों के आने की संभावना

हालांकि, यह प्रगति कुछ समय के लिए ही हो सकती है, क्योंकि आप्रवासन सेवा संघ ने 2024 में भारी संख्या में प्रवासियों के आने की संभावना जताई है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल छोटे-छोटे नाव से 29,400 लोग यूनाइटेड किंगडम आए थे।

देश में कानूनी और अवैध तरीके से प्रवासियों को आने की अनुमति देने के लिए अपने ही कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों पर पीएम सुनक निशाना साध रहे हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

गृह मंत्री जेम्स क्लेवर्ली ने बताया कि अवैध तरीके से यूरोप आने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जबकि अवैध तरीके से यूके आने वालों की संख्या में गिरवट देखने को मिली है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। क्लेनर्ली ने कहा कि काम अभी खत्म नहीं हुआ है।

पैट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर लगी भारी भीड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *