US News: अमेरिका में फायरिंग, मौके पर 3 लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read

लॉस एंजिल्स। US News, Shooting in America: अमेरिका से बड़ी खबर है। अमेरिका में नए साल की पार्टी में गोलीबारी हुई है। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। लॉस एंजिल्स में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिल्स शहर के एक व्यावसायिक इलाके में न्यू ईयर पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

रात एक बजे गोलीबारी की आवाजें

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को भागते हुए देखा। इस दौरान कई लोग घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़े मिले।

महिला और पुरुष की मौत

पुलिस ने बताया कि एक पुरुष और महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि, बाद में आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई।

गोलीबारी एक पार्टी में विवाद के कारण हुई

बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी एक पार्टी में विवाद के कारण हुई। फिलहाल किसी भी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच, लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया कि एक अन्य गोलीबारी की घटना हॉथोर्न शहर में सामने आई।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। बता दें कि पीड़ितों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और तीन अन्य की हालत स्थिर है।

CM भगवंत मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, देखें LIVE …..















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *