Weather Update Today: पंजाब समेत कई राज्यों में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड, लेट से चल रही रेल गाड़ियां, यहां पढ़ें लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 02 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update Today: राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत जबरदस्त ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। पंजाब समेत कई राज्यों में विजिबिलिटी लगभग शून्य हो चुकी है। मंगलवार सुबह दिल्ली का तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब के कई शहरों में घने धुंध और कोहरे से जबरदस्त ठंड है। ठिठुरन बढ़ने से सड़कें सूनी हो गईं है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह तापमान 9.6 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Weather-update-in-Fog
Weather-update-in-Fog

पंजाब में घना कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश व आसपास इलाकों में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना व प्रदेश के 20 शहरों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन जनवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में हल्की वर्षा की संभावना है।

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

बारिश की भी संभावना

उत्तर भारत के अलावा पश्चिमी क्षेत्र यानी पंजाब, राजस्थान में भी आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज और कल कई राज्यों में बारिश की आशंका भी जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभावना है।

Railway Train
Railway Train

धुंध से लेट से चल रही 26 ट्रेनें

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 26 ट्रेनें देरी से चल रही है। भारतीय रेलवे ने मंगलवार को ये जानकारी दी है।

Weather Update Today: पंजाब समेत कई राज्यों में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड, लेट से चल रही रेल गाड़ियां, यहां पढ़ें लिस्ट

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

CM भगवंत मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, देखें LIVE …..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *