Jalandhar News: सैंट्रल हलके में कोई भी गली और सड़क कच्ची नहीं रहेगी – रमन अरोड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 03 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड 52 में पड़ती तेल वाली गली की कोट छिम्बीया मोहल्ला व साथ में लगती छोटी-छोटी गलियां का 16.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गलियों का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

विधायक रमन अरोड़ा ने उद्घाटन करते हुए कहा कि पिछले 7 सालों से इन गलियों का किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसका पहल के आधार पर काम करवाया। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सैंट्रल हलके में कोई भी गली और सड़क को कच्ची और खराब नहीं रहने दिया जाएगा।

सभी गलियां व सड़कों को पक्का करवाया जाएगा

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सभी गलियां व सड़कों को पक्का करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके में लगातार सभी वार्ड की समस्याओं का पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। जो कार्य पिछले कई वर्षों से नहीं हुए उन्हें करवाया जा रहा है। धीरे-धीरे सभी विकास कार्य पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से किये गए वादों को पूरा किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए प्रयत्नशील है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान तेल वाली गली के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा का नई सड़क बनाए जाने पर आभार जताया। इस मौके पर आप वॉलिंटियर जतिन गुलाटी के साथ अन्य मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *